TVK लीडर्स के बयान पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: क्या भाषण की आज़ादी है सबसे ऊपर?

हम अक्सर राजनीति और कानून की उठापटक पर चर्चा करते हैं। तो आज मैं बात करुगा, सुप्रीम कोर्ट के उस ताज़ा फैसले की, जिसने तमिलनाडु की राजनीति में चर्चाओं का बाज़ार गर्म कर दिया है।

क्या था मामला?

तमिलनाडु में करूर (Karur) में हुई भगदड़ (stampede) की घटना को लेकर TVK (तमिझागा वेत्री कड़गम) के लीडर्स के बयानों ने काफी बवाल मचाया था। मामला इतना बढ़ा कि सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई, जिसमें यह मांग की गई थी कि TVK के नेताओं को ऐसी बयानबाजी करने से रोका जाए।

लेकिन , सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया!

कोर्ट ने क्या कहा? (कानून का रुख)

सुप्रीम कोर्ट ने नेताओं की जुबान पर ताला लगाने से साफ मना कर दिया। कोर्ट का मानना है कि:

 • भाषण की आज़ादी: किसी भी राजनीतिक दल के नेता को अपने विचार रखने का हक है।

 • प्रशासन का काम: कोर्ट ने कहा कि अगर बयान से कानून व्यवस्था बिगड़ती है, तो पुलिस और प्रशासन अपना काम करने के लिए पूरी छूट है।

 • अधिकार: नेताओं को चुप कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट सीधे तौर पर दखल नहीं देगा, जब तक कि वो सीधे तौर पर भड़काऊ न हो।

मेरी राय : ‘बोलने की आज़ादी’ या ‘जिम्मेदारी’?

मेरी राय है की, यह फैसला लोकतंत्र के लिहाज से एक बड़ा संकेत है। हमारे देश में हर किसी को अपनी बात कहने का हक है, लेकिन क्या ‘बयानवीर’ बनने के चक्कर में हम यह भूल जाते हैं कि हमारे शब्दों का असर जमीन पर क्या होगा?

एक तरफ आज़ादी है, तो दूसरी तरफ पब्लिक की सुरक्षा। अब देखना ये है कि क्या TVK के लीडर्स इस आजादी का इस्तेमाल समाज सुधार के लिए करेंगे या सिर्फ सियासी रोटियां सेकने के लिए?

अब आपकी बारी, दोस्तों!

आपको क्या लगता है? क्या नेताओं को ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर कुछ भी बोलने की छूट मिलनी चाहिए, या चुनाव आयोग को उन पर लगाम लगानी चाहिए?

नीचे कमेंट में अपनी राय लिखो, देखते हैं किसका तर्क सबसे दमदार है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *