
North Korea ने South Korea के साथ अच्छे संबंध बनाने की बात का मजाक उड़ाते हुए समुद्र की ओर कई मिसाइलें दागीं। दक्षिण कोरिया की सेना के अनुसार, बुधवार को उत्तर कोरिया ने कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें छोड़ीं।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक मिसाइल बीच में ही गायब हो गई, जिससे लगता है कि वह परीक्षण सफल नहीं रहा।उत्तर कोरिया ने साफ कहा है कि वह दक्षिण कोरिया के साथ अपने संबंध सुधारना नहीं चाहता। वहां के अधिकारी जांग कुम चोल ने कहा कि दक्षिण कोरिया हमेशा उनका “सबसे बड़ा दुश्मन” रहेगा।
उन्होंने Kim Yo Jong का समर्थन किया, जिन्होंने दक्षिण कोरिया के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
साथ ही Kim Jong Un ने दक्षिण कोरिया को नष्ट करने की धमकी दी और अमेरिका से कहा कि वह परमाणु हथियार कम करने का दबाव बनाना बंद करे।

