Nissan Tekton आज दुनिया के सामने पेश हो गई है nissan इंडिया ने आज अपनी मिड-साइज़ SUV (Mid-Size SUV) Tekton को आखिरकार दुनिया के सामने पेश कर दिया है। यह SUV सीधे Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara और Tata Sierra जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। सबसे खास बात यह है कि Nissan ने इसे अपनी सबसे मशहूर SUV “Patrol” से Inspired डिज़ाइन दिया है, इसलिए इसे “Baby Patrol” भी कहा जा रहा है।
Nissan Tekton का नाम और मतलब
“Tekton” शब्द ग्रीक भाषा (Greek Language) से लिया गया है, जिसका मतलब होता है “कारीगर (Craftsman)” या “आर्किटेक्ट (Architect)”। Nissan का कहना है कि यह नाम उनकी सटीक इंजीनियरिंग (Precision Engineering) और नई सोच को दर्शाता है।
Nissan Tekton का डिज़ाइन: Patrol से मिलती-जुलती झलक
Nissan Tekton के फ्रंट में L-शेप वाली LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (LED DRLs), फुल-वाइथ LED लाइट बार, और बीच में लाल रंग की पट्टी वाली ग्रिल (Grille) दी गई है। इसका डिज़ाइन काफी हद तक Nissan Patrol से मिलता-जुलता है। पीछे की तरफ C-शेप वाली LED टेल-लाइट्स एक कनेक्टेड लाइट बार से जुड़ी हैं, साथ ही मस्क्युलर बंपर और स्किड प्लेट (Skid Plate) भी दी गई है, जो इसे रग्ड (Rugged) लुक देती है।
गौर करने वाली बात यह है कि Nissan Tekton, Renault Duster के साथ प्लेटफॉर्म (CMF-B Platform) शेयर करती है, यानी दोनों गाड़ियां मैकेनिकली एक जैसी हैं, लेकिन दिखने में पूरी तरह अलग हैं। Nissan के सीनियर डिज़ाइन डायरेक्टर केन ली ने कहा कि Tekton को जानबूझकर “बेबी पैट्रोल” जैसा बनाया गया है।
Nissan Tekton में इंजन और पावर
Nissan Tekton में 2 टर्बो-पेट्रोल इंजन (Turbo-Petrol Engines) के ऑप्शन मिलेंगे:
• 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल – 100 PS पावर और 160 Nm टॉर्क, सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स (Manual Gearbox) के साथ
• 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल – 163 PS पावर और 280 Nm टॉर्क, जो इस सेगमेंट के सबसे दमदार इंजनों में से एक है
शुरुआत में एक स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन की भी उम्मीद थी, लेकिन अब खबरें हैं कि यह 1.8-लीटर हाइब्रिड इंजन सिर्फ Renault Duster के लिए ही रखा जा सकता है, ताकि दोनों गाड़ियों में फर्क बना रहे।
Nissan Tekton फीचर्स क्या मिलेंगे?
Nissan Tekton में प्रीमियम (Premium) फीचर्स की भरमार होने की उम्मीद है:
• फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले (Fully Digital Driver Display)
• पैनोरमिक सनरूफ (Panoramic Sunroof)
• वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (Ventilated Front Seats)
• वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर (Wireless Smartphone Charger)
• 360-डिग्री कैमरा
• रियर AC वेंट्स और प्राइवेसी कर्टेन (Privacy Curtains)
• लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), जिसमें लेन कीपिंग असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसी सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं
जादा जानकारी के लिए Nissan की official announcement देख सकते हैं।
Nissan Tekton की कीमत और लॉन्च की जानकारी
Nissan Tekton की एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom Price) करीब ₹11 लाख से ₹19 लाख के बीच रहने की उम्मीद है। इसे चेन्नई के प्लांट में Renault के साथ मिलकर बनाया जा रहा है, यह Nissan की “One Car, One World” स्ट्रैटेजी का हिस्सा है, यानी यह गाड़ी भारत के साथ-साथ दूसरे देशों में भी एक्सपोर्ट (Export) की जाएगी।
आज सिर्फ इसे पेश किया गया है, आधिकारिक बिक्री (Sales) अगले कुछ महीनों में शुरू होने की उम्मीद है। इच्छुक ग्राहक ₹21,000 का टोकन अमाउंट (Token Amount) देकर ऑनलाइन या डीलरशिप (Dealership) पर पहले से बुकिंग करा सकते हैं। यह गाड़ी तीन कलर ऑप्शन – ब्लू, ब्लैक और व्हाइट में उपलब्ध होगी।
आगे क्या?
Nissan Motor India के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा कि Tekton कंपनी की भारत में वापसी की कहानी के केंद्र में है। Nissan ने 2026-27 तक भारत में कुल 4 नई गाड़ियां लॉन्च करने की योजना बनाई है, जिसमें एक 7-सीटर SUV (Renault Boreal पर आधारित) भी शामिल है, जो 2027 में आने की उम्मीद है।
अगर आप एक प्रीमियम, दमदार और स्टाइलिश मिड-साइज़ SUV की तलाश में हैं, तो Nissan Tekton आने वाले महीनों में एक मज़बूत दावेदार साबित हो सकती है।
ऐसी ही और ट्रेंडिंग खबरों के लिए हमारा ये ब्लॉग (कैंसर का बोझ लगभग हर जगह है, लेकिन इसका असर बहुत असमान है: WHO की नई रिपोर्ट) भी पढ़ें।

